Homeहमर बिलासपुरसड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण,यातायात पुलिस ने...

सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण ,यातायात पुलिस ने संबंधित विभागों को भेजा सुधारात्मक कार्यों का प्रतिवेदन

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस बिलासपुर ने विभिन्न दुर्घटना जन्य स्थलों ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण कर तकनीकी सुधार के लिए प्रतिवेदन तैयार किया।टीम ने थाना तखतपुर क्षेत्र के खपरी स्थित दैजा-बीजा मोड़, चौकी जूनापारा के धौरा कछार, थाना कोटा के अमने मोड़ सहित बेलगहना और केंदा क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थानों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे और ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों के साथ दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की गई।यातायात पुलिस ने इन स्थानों पर पर्याप्त लाइट, सूचना व गति सीमा बोर्ड, अंधे मोड़ के संकेतक, रेडियम रिफ्लेक्टर, रंबल स्ट्रिप, कैट आई, ब्रेकर व अन्य सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिए। साथ ही संकीर्ण मार्गों के चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने और पेड़ों की छंटाई जैसे उपायों को भी जल्द लागू करने कहा गया। पुलिस ने आम नागरिकों से भी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments