
प्रवीण झा ने रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क अयोध्या यात्रा को लेकर Vishnu Deo Sai से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व Amar Agrawal ने किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए यात्रा के आयोजन की सराहना की और अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद शामिल होने का प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श और मर्यादा के प्रतीक हैं। Ayodhya केवल एक तीर्थस्थल ही नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती का भी प्रभु श्रीराम से गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है और ऐसी यात्राएं समाज में श्रद्धा, संस्कृति और एकता की भावना को मजबूत करती हैं।यात्रा समिति के अनुसार रामनवमी से एक दिन पहले 25 मार्च को सुबह 11 बजे बिलासपुर के पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा।

कुछ दिन पहले पंजीयन के दौरान महज कुछ ही घंटों में सभी सीटें भर जाने से श्रद्धालुओं के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।इसी कड़ी में बिलासपुर में भी यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने की। बैठक में यात्रा की व्यवस्था, अनुशासन, पंजीकृत श्रद्धालुओं के प्रबंधन और कार्यक्रम के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि यात्रा को व्यवस्थित और सफल बनाया जा सके।




