बन्नाक चौक में अवैध गैस सिलेंडर का भंडार पकड़ा,लावारिस दुकान से 61 सिलेंडर बरामद, दुकान सील।

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र के बन्नाक चौक के पास स्थित एक दुकान में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण किए जाने की सूचना पर प्रशासन ने जांच कार्रवाई की। प्राथमिक स्कूल की बाउंड्री वॉल से लगी दो शटर वाली इस दुकान के संबंध में शिकायत मिलने पर अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान दुकान बंद और लावारिस हालत में पाई गई। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और उपस्थित गवाहों की मौजूदगी में दुकान का ताला तोड़कर अंदर की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर रखे होने का खुलासा हुआ।कार्रवाई के दौरान कुल 61 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें से 5 घरेलू गैस सिलेंडर भरे हुए पाए गए, जबकि बाकी सिलेंडर खाली थे। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों के अवैध भंडारण को लेकर अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। जांच के बाद दुकान को पुनः बंद कर नया ताला लगाकर सील कर दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुकान संचालक कौन है तथा गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles