Homeहमर बिलासपुररॉन्ग साइड से आई बाइक की टक्कर के बाद बवाल, युवक ने...

रॉन्ग साइड से आई बाइक की टक्कर के बाद बवाल, युवक ने साथियों संग मिलकर आईटीआई छात्र को पीटा सिटी सेंटर के पास मारपीट से छात्र घायल, चेहरे-पीठ में चोटें; कोतवाली थाने में शिकायत

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद आईटीआई के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। कर्बला निवासी समीर कुमार भार्गव ने बताया कि वह अपनी बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान सिटी सेंटर के पास रॉन्ग साइड से आ रहे एक युवक की बाइक से उसकी टक्कर हो गई, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।पीड़ित के अनुसार टक्कर के बाद सामने वाले युवक ने गाली-गलौज करते हुए उससे मुआवजे की मांग शुरू कर दी और बात बढ़ते ही मारपीट करने लगा। आरोप है कि युवक ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जो किसी निजी मार्ट में काम करते हैं। सभी ने मिलकर छात्र को घेरकर बेरहमी से पीटा।मारपीट के दौरान आरोपियों ने चाबी और कड़े से भी हमला किया, जिससे समीर के चेहरे, पीठ और कान में गंभीर चोटें आई हैं। छात्र का कहना है कि हमले के बाद उसके कान से सुनाई देने में भी दिक्कत हो रही है। घटना के बाद पीड़ित कोतवाली थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments