Homeहमर बिलासपुरपुलिस बनकर फोन कर युवक को डराया, प्रताड़ना से परेशान युवक ने...

पुलिस बनकर फोन कर युवक को डराया, प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या जांजगीर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ में जुर्म कबूल

सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो के बाद पुलिस ने आत्महत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान सनत कुमार कश्यप निवासी चोरभट्टी, थाना मुलमला, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अशोक लीलैंड वर्कशॉप ग्राम पताढ़ी, थाना उरगा में रह रहा था। वीडियो में मृतक ने आरोप लगाया था कि पंतोरा चौकी से फोन कर उसे गाली-गलौज कर प्रताड़ित किया गया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।मामले की जांच में सामने आया कि कोरबा के ग्रेवराबस्ती निवासी सचिन खरे की बहन स्नेहा खरे 12 मार्च को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान सचिन खरे को जानकारी मिली कि वह धीरेन्द्र पाटले के साथ गई है। इसके बाद सचिन ने धीरेन्द्र के दोस्त सनत कश्यप को अपने भाई शैलेन्द्र पाटले के मोबाइल से फोन कर खुद को पंतोरा चौकी का पुलिसकर्मी बताकर गाली-गलौज की और थाने आने के लिए कहा।फोन कॉल से डरे सनत कश्यप ने उरगा थाना क्षेत्र में आत्महत्या कर ली। जांच के दौरान आरोपी सचिन खरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद थाना बलोदा में आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपी की बहन स्नेहा खरे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कुसमुंडा, जिला कोरबा में दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments