बिलासपुर में कैंसर जागरूकता के लिए लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर 400 से ज्यादा लोगों ने कराई निःशुल्क जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सलाह

न्यायधानी बिलासपुर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशाल कैंसर जागरूकता और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति बिलासपुर और अपोलो अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।वीओ — अपोलो अस्पताल परिसर में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिविर में 400 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया।शिविर के दौरान हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा, मूत्र जांच, हृदय की जांच, पैप स्मियर, मैमोग्राफी और आंखों की जांच सहित कई प्रकार की जांचें निःशुल्क की गईं। इससे लोगों को शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान कराने का अवसर मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी भी शामिल हुईं।

इस दौरान समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और स्वास्थ्य जांच के साथ डॉक्टरों से जरूरी सलाह भी ली।महिलाओं के लिए विशेष कैंसर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें महिला डॉक्टरों ने ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।डॉक्टरों का कहना है कि कैंसर का समय रहते पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है और मरीज सामान्य जीवन जी सकता है। 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के लिए ब्रेस्ट अल्ट्रासाउंड और 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मैमोग्राफी जांच के जरिए शुरुआती अवस्था में कैंसर की पहचान की जा सकती है।बाइट — पूजा विधानी, महापौर बिलासपुर बाइट — षष्ठी राठौर, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, क्षत्रिय राठौर समाज बाइट — डॉ. अभय गुप्ता, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसरवीओ — आयोजकों का कहना है कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों को जागरूक करने के साथ ही समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles