30 C
Bilāspur
Sunday, March 15, 2026
spot_img

बोदरी नगर पालिका का नया भवन अब अंतिम चरण में पहुंचा, भवन में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए सर्व सुविधायुक्त

बोदरी नगर पालिका का नया भवन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब एक करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस भवन में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए सर्व सुविधायुक्त व्यवस्था की जा रही है।भवन के निर्माण में इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया है कि यहां आने वाले आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी काम आसानी से हो सकें।

निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने बोदरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा, इंजीनियर और सभापति विजय वर्मा निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता और सुविधाओं का अवलोकन किया।अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है और जल्द ही इसे जनता की सुविधा के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles