Homeहमर बिलासपुरमहिला की आत्मरक्षा का संदेश कराटे प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं ने सीखे...

महिला की आत्मरक्षा का संदेश कराटे प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं ने सीखे सुरक्षा के गुर।

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर कराते स्कूल के प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन एवं छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के निर्देशानुसार बिलासपुर कराते डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में किया गया जहां प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकों और तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं और बच्चों को आपात स्थिति में खुद की सुरक्षा कैसे करें।

इसके व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए। इस अवसर पर बिलासपुर कराते डू एसोसिएशन के सचिव एवं प्रमुख कराटे प्रशिक्षक रेन्शी हरिशंकर साहू, सेंसाई मनोज वर्मा बिलासपुर कराते स्कूल के संचालक सेंसाई राजेश सारथी, सीनियर महिला कराटे कोच रिया साहू, देवश्री बघेल और सपना श्रीवास ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के अंत में शिविर में शामिल महिलाओं और बच्चों को सम्मान स्वरूप पुष्प एवं प्रमाणपत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रशिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments