38.9 C
Bilāspur
Monday, March 16, 2026
spot_img

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 6 मोबाइल बरामद

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को आरपीएफ और शासकीय रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम लेली खोसला निवासी कोरापुट, उड़ीसा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए, जिनके बारे में उसने स्वीकार किया कि यह मोबाइल स्टेशन परिसर से चोरी किए गए हैं।पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। उसने यह भी खुलासा किया कि कुछ दिन पहले उसने स्टेशन के स्टॉल संचालकों को भी मोबाइल बेचे हैं। आरोपी की निशानदेही पर प्लेटफार्म नंबर-1 स्थित वीआईपी गेट के पास स्टॉल संचालक शैलेन्द्र सिंह और गेट के पास स्टॉल चलाने वाले राजेश कुमार के पास से दो-दो मोबाइल जब्त किए गए।पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शासकीय रेल पुलिस थाना बिलासपुर में अपराध दर्ज किया है। आरोपियों के पास से कुल 6 मोबाइल जब्त किए गए हैं और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles