Homeहमर बिलासपुरहाईवे पर अव्यवस्था से बढ़ रहे हादसे, प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर...

हाईवे पर अव्यवस्था से बढ़ रहे हादसे, प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल भारी वाहनों की अवैध पार्किंग और मवेशियों की आवाजाही से खतरा, सख्त कार्रवाई की मांग

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन और ट्रैफिक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिश्वाश का आरोप है कि सड़कों के किनारे भारी वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति के लिए एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिश्वाश ने प्रशासन और पुलिस विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा कि हाईवे पर रात के समय यातायात व्यवस्था बेहद खराब हो जाती है। कई जगहों पर ट्रक और अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, वहीं आवारा मवेशी भी सड़कों पर घूमते नजर आते हैं।

ऐसे हालात में वाहन चालकों को भारी जोखिम उठाना पड़ता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से विशेष टीम गठित कर पूरे हाईवे का निरीक्षण कराने और स्थिति की गंभीरता से जांच करने की मांग की गई है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो सड़क हादसों की संख्या और बढ़ सकती है।लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रैफिक विभाग शहर के चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों से छोटी-छोटी रकम की वसूली करता है, जबकि हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नजर नहीं आते। नागरिकों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments