Homeहमर बिलासपुरस्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय ड्यूस बॉल टी-20 प्रतियोगिता की ट्रॉफी...

स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय ड्यूस बॉल टी-20 प्रतियोगिता की ट्रॉफी लॉन्च नगर विधायक अमर अग्रवाल बोले – बिलासपुर में बड़े क्रिकेट आयोजनों की दिशा में नई शुरुआत

बिलासपुर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक अहम पहल की गई। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित होने वाली रात्रिकालीन अखिल भारतीय ड्यूस बॉल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी का लोकार्पण रविवार रात करबला रोड स्थित यश पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और नगर विधायक ने ट्रॉफी लॉन्च कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। लंबे समय बाद शहर में इस तरह की अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिससे स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य को दिशा देने का माध्यम भी है।इसका आयोजन राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में 21 मार्च से 29 मार्च तक होगा जहां 8 राज्यों की टीम शहर में अपना जौहर दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से शहर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।उन्होंने यह भी कहा कि बिलासपुर में बड़े क्रिकेट आयोजन कराने के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना की जरूरत है। इसके लिए शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने की दिशा में जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि आने वाले समय में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो सकें। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ आकर्षक पुरस्कार राशि भी रखी गई है, जिससे प्रतियोगिता का उत्साह और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ेगी। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी पत्रकारों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता बिलासपुर के खेल इतिहास में एक नई शुरुआत साबित होगी और यहां के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments