Homeहमर बिलासपुर56 दिन बाद डांस टीचर हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में...

56 दिन बाद डांस टीचर हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में ब्लैकमेल से परेशान होकर नाबालिग ने की सत्यमदास मानिकपुरी की हत्या

कबीरधाम जिले में करीब दो महीने पहले हुए चर्चित डांस टीचर सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने 56 दिन बाद खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है।पुलिस के अनुसार मृतक द्वारा कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर नाबालिग ने यह कदम उठाया।दरअसल 17 जनवरी को थाना कवर्धा क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें युवक के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी निवासी वार्ड नंबर 26 घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई, जो पेशे से डांस शिक्षक था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। इस दौरान करीब 50 हजार मोबाइल नंबरों के कॉल डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया गया और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। साथ ही मृतक के परिचितों समेत 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई।जांच के दौरान पुलिस का शक एक नाबालिग पर गया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक और नाबालिग के बीच पिछले कुछ महीनों से जान-पहचान थी और विवाद के चलते नाबालिग ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने मोबाइल और सिम कार्ड नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू, स्कूटी, खून से सने कपड़े और मोबाइल बरामद कर लिए हैं तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments