तोरवा मेन रोड पर श्री राम भक्तों के द्वारा श्री राम की महा आरती का आयोजन किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में

महा आरती अयोध्या धाम में श्री राम लला मंदिर प्रतिष्ठा के मध्य नजर जगह-जगह विभिन्न आयोजन किए गए

तो वहीं कई जगह मंगल आरती का भी आयोजन किया गया इसी कड़ी में तोरवा मेन रोड पर श्री राम भक्तों के द्वारा श्री राम की महा आरती का आयोजन किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद राम भक्तों ने एक समूह में इकट्ठा होकर यहां भव्य आतिशबाजी की तो वहीं भगवान राम की महा आरती कर उनसे सुख समृद्धि की कामना की। इसके अलावा यहां पहुंचने वाले भक्तों को जहां प्रसाद का वितरण किया गया तो वहीं इस मंगल आरती में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए खुद क्षेत्र के पार्षद भी मौजूद रहे जिन्होंने उपस्थित लोगों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक पल निश्चित तौर पर स्वर्णिम इतिहास में दर्ज होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles