मस्तूरी में फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप, एसपी से शिकायत सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन जांच की मांग, इकबाल खान पर साजिश का आरोप

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में फर्जी अपराध दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए बोधीराम राठौर ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र नन्चू उर्फ शंकर राठौर के खिलाफ इकबाल खान द्वारा थाना मस्तूरी में 26 फरवरी को झूठा मामला दर्ज कराया गया है।बोधीराम राठौर के अनुसार 24 फरवरी को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें उनके परिवार के खिलाफ पहले मामला दर्ज किया जा चुका है। उनका आरोप है कि इसके बाद इकबाल खान ने अपने परिजनों, जो पुलिस विभाग में कार्यरत बताए जा रहे हैं, के साथ मिलकर साजिश रची और अपने शरीर पर चोट पहुंचाकर झूठी घटना दर्शाते हुए गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया।शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस स्थान पर घटना होना बताया गया है वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें किसी भी प्रकार की मारपीट का प्रमाण नहीं मिलेगा। साथ ही घटना के कथित समय पर इकबाल खान और गवाहों की मोबाइल लोकेशन की जांच करने पर सच्चाई सामने आ सकती है।उन्होंने एसपी से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मेडिकल रिपोर्ट की जांच कर फर्जी मामला दर्ज कराने वाले इकबाल खान और कथित फर्जी गवाहों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles