डिवाइडर निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा पर जोर, ओपन जिम सुधार के निर्देश, नागरिक सुविधाओं पर फोकस

शहर के कम्पनी गार्डन के सामने चल रहे डिवाइडर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति को और तेज करने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि डिवाइडर निर्माण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

इसके बाद टीम ने कम्पनी गार्डन परिसर में बने ओपन जिम और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार “बापू की कुटिया” का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान ओपन जिम में कई उपकरण टूटे और खराब पाए गए, जिस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। जोन कमिश्नर प्रवेश को स्पष्ट रूप से कहा गया कि सभी उपकरणों की मरम्मत जल्द से जल्द कराकर आम नागरिकों के उपयोग के लिए व्यवस्थित किया जाए।

इस मौके पर एमआईसी सदस्य श्याम साहू और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर भी उपस्थित रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए जल्द ही सभी कार्यों को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles