
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन खुशनुमा माहौल में किया गया। सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों की मौजूदगी रही और पूरे वातावरण में उत्साह और रंगों की खुशबू घुली रही।

समारोह में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा ने की।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई और पूर्व उपाध्यक्ष विनीत चौहान भी मौजूद रहे। पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर पर्व की बधाई दी और फूलों की पंखुड़ियों से होली खेलते हुए उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मणीशंकर पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष एम. मलिक, संयुक्त सचिव रूद्राक्ष गोस्वामी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, दिलीप अग्रवाल, तिरीथराम लहरे, हरिकिशन गंगवानी, राजेंद्र ठाकुर, रज्जू कोशले, प्रशांत सिंह ठाकुर, प्रकाश मदने, शिव अवस्थी, मोहनीश सिंह ठाकुर, शिरीष डामरे, पवन सोनी, सुदेश दुबे, रविन्द्र विश्वकर्मा, प्रियंका ठाकुर, भागवत वर्मा, शेख असलम, रविराज शर्मा सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

अंत में जिला कोषाध्यक्ष रितु साहू ने आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व महासंघ की कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।




