थाना प्रभारी पर मारपीट के आरोप, सिख समाज में आक्रोश डीआईजी ने सीएसपी को सौंपी जांच, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

चकरभाठा थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुनानक ढाबा संचालक कुशल मखीजा ने थाना प्रभारी उमेश साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद सिख समाज में आक्रोश देखा जा रहा है।पीड़ित का आरोप है कि बिना नंबर की बाइक जब्ती के मामले में जानकारी लेने थाने पहुंचने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट कर कई घंटों तक बैठाकर रखा गया। इस दौरान उनकी दाढ़ी पकड़कर अपमानित करने की बात भी सामने आई है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग हरकत में आया है। डीआईजी रजनेश सिंह ने इस पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी सीएसपी निमितेश सिंह परिहार को सौंपी है। उन्हें जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही विधिवत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की नजर अब जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles