Homeहमर बिलासपुरनाबालिग से दुष्कर्म और वसूली का आरोपी गिरफ्तार इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर...

नाबालिग से दुष्कर्म और वसूली का आरोपी गिरफ्तार इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर वारदात, मोटरसाइकिल जब्त

रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म और वसूली के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 17 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पीड़िता के अनुसार, आरोपी से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। आरोपी उसे घुमाने के बहाने अपने किराए के मकान ले गया, जहां उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर धमकी दी। बाद में आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर 10 हजार रुपये भी वसूल लिए।मामले की जानकारी मिलते ही महिला थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों को छिपाएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments