Homeहमर बिलासपुरकलेक्टर ने जनगणना तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश...

कलेक्टर ने जनगणना तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 1 मई से शुरू होगी मकानों की गणना, जिले में तेज हुई तैयारियां

बिलासपुर में जनगणना 2026-27 की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सकरी, नेवसा, रतनपुर और रानीगांव क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।दौरे के दौरान कलेक्टर ने हाउस लिस्टिंग एवं जनसंख्या गणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही डिजिटल डेटा संकलन, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया।

कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए जनगणना के महत्व को समझाया और इसमें सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य की योजनाओं को दिशा देते हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जनजागरूकता अभियान तेज करने और नागरिकों की निजी जानकारी की गोपनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिले में 1 मई से 30 मई तक हाउस लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा, जबकि जनसंख्या गणना का कार्य सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक चलेगा। जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, वहीं फील्ड कर्मचारियों का प्रशिक्षण 23 मार्च से शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन और एडीएम शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments