
बालोद जिले के दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र के जबकोहड़ा गांव में एक जंगली भालू कुएं में गिर गया। बताया जा रहा है कि जंगल से भटककर बस्ती में पहुंचे भालू के कुएं में गिरने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।वन विभाग की टीम ने उपवनमंडल अधिकारी जीवन सिन्हा और रेंजर की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कुएं में सीढ़ी डाली। कुछ देर की मशक्कत के बाद भालू सीढ़ी के सहारे बाहर निकल आया और सुरक्षित जंगल की ओर चला गया।




