
आरपीएफ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध व ऑपरेशन नारकोस के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। टिकट दलालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाते हुए बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां और लाखों रुपये के टिकट जब्त किए गए हैं, वहीं नशीले पदार्थों की तस्करी पर भी प्रभावी नियंत्रण किया गया है।आरपीएफ द्वारा अवैध वेंडरों के खिलाफ भी अभियान तेज करते हुए हजारों लोगों पर कार्रवाई और जुर्माना वसूला गया है। विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि रेल यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।




