Homeहमर बिलासपुरसिरगिट्टी में सोलापुरी माता पूजा उत्सव की अद्भुत छटा, भक्ति में डूबा...

सिरगिट्टी में सोलापुरी माता पूजा उत्सव की अद्भुत छटा, भक्ति में डूबा जनसैलाब ,भव्य शोभायात्रा और पारंपरिक पूजा से गूंजा क्षेत्र, आस्था और एकता का संदेश

बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित शुभम विहार में श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक पूजा उत्सव इस वर्ष भी भव्यता और गहरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां हर ओर जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर देवी मां की प्रतिमा गीली हल्दी से तैयार कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद न्यू लोको कॉलोनी स्थित त्रिपुरा सुंदरी माता मंदिर में पश्चिम बंगाल के खरगपुर से आए साई ब्रदर्स के पुजारियों द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।

पूजा के पश्चात निकली भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाल पुजारियों की विशेष सहभागिता और काली, दुर्गा व शेर के जीवंत रूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। डफली, तासा और बैंड की धुनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।शोभायात्रा वार्ड क्रमांक 12, 11 और 10 के विभिन्न मार्गों से होती हुई संतोषी मंदिर, गोविंद नगर, गुरुद्वारा, साई मंदिर और अन्य प्रमुख स्थलों से गुजरते हुए पुनः पूजा पंडाल पहुंची, जहां विधि-विधान से माता की स्थापना की गई।

मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने फल, लस्सी और शरबत से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य और आत्मीय बना दिया।

पूरे आयोजन में समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा। भक्ति, समर्पण और सहयोग की भावना से ओत-प्रोत यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments