
सरकंडा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सनत लोधी निवासी अशोक नगर, को पकड़कर उसके कब्जे से करीब 70 किलो कटिंग सरिया बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का त्वरित निराकरण किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध सिद्ध होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।




