तारबाहर में फिर खून-खराबा, पुराने बस स्टैंड इलाके में नशेड़ियों का आतंक भुनेश्वर पटेल ने जैकी छाबड़ा पर कटर से किया जानलेवा हमला, पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल

तारबाहर थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड और शराब भट्टी के आसपास एक बार फिर हिंसक घटना सामने आई है। यही वह इलाका है जहां पहले एक टीवी केबल ऑपरेटर की हत्या हो चुकी है, बावजूद इसके यहां देर रात तक नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां खुलेआम नशा परोसा जाता है, लेकिन पुलिस की ओर से लगातार निगरानी और सख्ती नहीं बरती जा रही, जिससे हालात फिर बिगड़ते नजर आ रहे हैं।ताजा घटना गुरुवार देर रात की है, जब आरोपी भुनेश्वर पटेल उर्फ भन्ना ने अवैध रूप से चखना दुकान चला रहे जैकी छाबड़ा पर धारदार कटर से गले, पेट और पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में जैकी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई “चार दिन चांदनी फिर अंधेरी रात” जैसी साबित हो रही है। कुछ दिनों की सख्ती के बाद फिर से हालात ढीले पड़ जाते हैं और नशेड़ियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। नियमित पेट्रोलिंग और सख्त कार्रवाई के अभाव में यह इलाका अपराध का अड्डा बनता जा रहा है।हालांकि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लोगों का मानना है कि अगर पहले से ही अवैध चखना सेंटर और नशे के कारोबार पर सख्ती होती, तो यह घटना नहीं होती। अब क्षेत्रवासी प्रशासन से स्थायी कार्रवाई और कड़ी निगरानी की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles