नोएडा से दबोचा गया अपहरण व अनाचार का आरोपी जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अपहरण एवं अनाचार के मामले में फरार आरोपी अजय कुमार यादव निवासी पिसौद को नोएडा दिल्ली से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने 28 दिसंबर 2025 की रात पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिस पर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। सूचना के आधार पर टीम ने नोएडा पहुंचकर पीड़िता को सकुशल बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर अनाचार करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलदास बनर्जी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी और आरक्षक दुर्गेश खूंटे की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles