
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में संयुक्त संचालक अभियोजन बिलासपुर संभाग माखनलाल पाण्डेय की सेवानिवृत्ति पर गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग के सानिध्य में संपन्न हुआ, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने आत्मीय माहौल में उन्हें विदाई दी। इस दौरान आईजी श्री गर्ग ने उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

श्री पाण्डेय ने वर्ष 1995 में रायपुर से अपनी सेवा की शुरुआत कर दुर्ग, महासमुंद, धमतरी और जांजगीर-चांपा सहित विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फरवरी 2023 से बिलासपुर संभाग में संयुक्त संचालक अभियोजन के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने न्याय प्रक्रिया में अहम योगदान दिया। समारोह में उन्होंने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए और सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग को सहयोग देने की बात कही।




