
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लगातार हो रही एसी कॉपर वायर चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में दो शातिर चोर—सूरज वस्त्रकार और धीरेन्द्र झारिया—के साथ चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी एहसान अली को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 फीट कॉपर वायर, एसी पार्ट्स और नगदी सहित कुल 48,500 रुपये का सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जिला अभियोजन कार्यालय और रजिस्ट्री ऑफिस परिसर से चोरी करना कबूल किया।फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।




