27.9 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

सिम्स में मॉकड्रिल, आग से निपटने की तैयारी, आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम और समन्वय की परख

बिलासपुर के सिम्स बिलासपुर में संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई। गर्मी के मौसम और बढ़ते विद्युत भार को ध्यान में रखते हुए यह अभ्यास किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई, जहां मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग पर काबू पाने और राहत कार्यों का अभ्यास किया गया।

इस संयुक्त अभ्यास में सिम्स प्रबंधन, नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही। आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम को परखा गया और यह देखा गया कि सूचना मिलते ही कितनी तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू होते हैं। फायर सेफ्टी सिस्टम जैसे अलार्म, हाइड्रेंट और अग्निशमन उपकरणों की भी जांच की गई। मॉकड्रिल के जरिए टीम की अलर्टनेस, समन्वय और कार्य क्षमता का आकलन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से वास्तविक आपदा के समय बेहतर तरीके से स्थिति को संभालने में मदद मिलती है और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles