38.1 C
Bilāspur
Sunday, April 5, 2026
spot_img

पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर, भाजपा को मिल रहा भारी जनसमर्थन,विष्णु देव साय नामांकन रैलियों में उमड़ा जनसैलाब, ममता सरकार पर साधा निशाना

विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान झारग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों—नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम और बिनपुर—में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान आयोजित रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी, जिसे उन्होंने बदलाव की लहर का संकेत बताया।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह यह दर्शाता है कि राज्य में इस बार भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में केंद्र की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाया। उन्होंने रोजगार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों का जिक्र करते हुए साय ने कहा कि पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने की अपील की और दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles