
पुलिस ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिलेभर में व्यापक अभियान चलाते हुए 146 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग और 34 निगरानी बदमाशों का सत्यापन किया। इस दौरान उनकी गतिविधियों, संपर्कों और आय के स्रोतों की जांच की गई, साथ ही उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई।

अभियान के तहत 15 मामलों में बीएनएसएस की धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और 3 वारंट तामील किए गए। पुलिस ने साफ किया है कि अनुपस्थित बदमाशों की तलाश जारी है और अपराध में लिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




