थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0
अपराध क्रमांक – 69/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट।
रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध निजात अभियान के तहत की गई कार्यवाही।
जप्ती – 34 पाव कुल 6.120 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 2720 रूपये
गिरफ्तार आरोपी
- शुभम श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी भेंड़ीमुड़ा रतनपुर
थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। जो दिनाँक 24/01/2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि भेंड़ीमुड़ा रतनपुर का शुभम श्रीवास डबरापारा रतनपुर में पीपल पेंड़ के पास अवैध रूप से देषी शराब बिक्री करने के लिये रखा है। कि मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के डबरापारा रतनपुर जाकर रेड कार्यवाही किये, उक्त व्यक्ति के कब्जे से 34 पाव कुल 6.120 लीटर देशी प्लेन कीमती 2720 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में सउनि मेलाराम कठौतिया, आर. कीर्ति पैकरा, बसंत मानिकपुरी, अर्जून जाँगड़े, राकेश आनन्द, का विशेष योगदान रहा।





