
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में लोगों को धारदार हथियार दिखाकर डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फोकटपारा इलाके में पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कतियापारा मिनी स्टेडियम के पीछे एक युवक चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा है।

तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सचिन लोनिया को मौके से पकड़ लिया, जिसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।वहीं एक अन्य मामले में आरोपी मानस गढ़ेवाल को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक से मारपीट कर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।




