
सिमगा में जय मां शारदा मेडिकल हाल के संचालक को प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री करते पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुनियोजित तरीके से दुकान में दबिश दी, जहां जांच के दौरान 4 पत्ता टैबलेट, 40 नग इंजेक्शन, 6 नग कफ सिरप और 500 रुपए नगद बरामद किए गए। जब्त दवाइयों की कुल कीमत करीब 2265 रुपए बताई गई है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इन दवाइयों को नशे के रूप में इस्तेमाल करने वालों को बेच रहा था। बरामद दवाइयों की पुष्टि खाद्य एवं औषधि विभाग से कराई गई, जिसमें इनके प्रतिबंधित होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी योगेश कुमार देवांगन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




