
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बनाहिल स्थित सीएससी सेंटर में हुए डेटोनेटर ब्लास्ट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस विस्फोट से कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा था और इलाके में दहशत फैल गई थी।घटना में सीएससी संचालक भूपेंद्र कुमार साहू को भी हल्की चोट आई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि दुकान के अंदर डेटोनेटर जैसी वस्तु रखी गई थी, जिसे बाहर फेंकते ही जोरदार धमाका हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच तेज की और संदिग्धों पर नजर रखी गई।लगातार जांच और पूछताछ के बाद मुलमुला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और घटना के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।




