
थाना लैलूंगा क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर के अपहरण मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बालक को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने कुंजारा–सारसमाल के बीच बालक को सुरक्षित पाया, जबकि आरोपी को जंगल में घेराबंदी कर उसके TUV वाहन सहित पकड़ा गया।मामले में आरोपी राजेश गुप्ता ने घर में घुसकर किशोर का अपहरण किया था और फिरौती की मंशा से उसे ले गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।




