पटवारी निलंबन के खिलाफ क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन, जांच की मांग, कलेक्ट्रेट पहुंचा जनसैलाब, भाजपा नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

आमागोहन के पटवारी को निलंबित किए जाने के विरोध में अब क्षेत्रवासी खुलकर सामने आ गए हैं। बुधवार को जिला भाजपा बिलासपुर के ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पटवारी के खिलाफ मिली शिकायतों की पहले निष्पक्ष जांच कराई जाए, उसके बाद ही किसी प्रकार की निलंबन कार्रवाई की जाए।भाजपा पदाधिकारियों का आरोप है कि संबंधित पटवारी ने क्षेत्र में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने का काम किया था और दूसरे चरण की कार्रवाई भी जारी थी। इसी दौरान कोटा विधायक द्वारा कथित रूप से शिकायत कर उसे निलंबित कराया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि राजस्व कार्यों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन केवल शिकायत के आधार पर निलंबन उचित नहीं है।कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्य सामने लाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles