
जांजगीर-चांपा जिले में सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनिकेत तांडे निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा ने खुद को बैंककर्मी बताकर युवती और उसके परिवार को झांसे में लिया था।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हीरापुर रायपुर से पकड़ा। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी पारस पटेल की अहम भूमिका रही।




