
जांजगीर-चांपा जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सभी बैंकों की सघन जांच की। पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में टीमों ने बैंक परिसरों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।इस दौरान बैंक प्रबंधकों को सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, अलार्म सिस्टम सक्रिय रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी गई।




