साड़ी वितरण में गड़बड़ी पर मंत्री सख्त, जांच के दिए निर्देश, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

छत्तीसगढ़ में साड़ी वितरण को लेकर सामने आए कथित घोटाले पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मंत्री ने बताया कि यह समस्या सभी जिलों में नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा जिलों में ही सामने आई है। इन क्षेत्रों में विशेष रूप से जांच कराई जा रही है और जिम्मेदारों की पहचान की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि साड़ी वितरण से पहले उन्होंने स्वयं इसकी गुणवत्ता की जांच की थी, जिसके बाद इसे खादी विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना तय हुआ था।इसके बावजूद गड़बड़ी कैसे हुई, यह अभी जांच का विषय है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और इस मामले में भी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles