
तारबाहर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिकंदर अली और कन्हैया ठाकुर को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी की शिकायत पर जांच शुरू कर तकनीकी आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 5 मोबाइल फोन बरामद किए।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सिकंदर अली मोबाइल चोरी कर कन्हैया ठाकुर को बेचता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।


