पॉवर कंपनी में मना गणतंत्र दिवस बिलासपुर 26 जनवरी 2024-छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड,

पॉवर कंपनी में मना गणतंत्र दिवस

बिलासपुर 26 जनवरी 2024-छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र मुख्यालय तिफरा में मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता श्री ए.के.धर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्युत कंपनी एवं बिलासपुर क्षेत्र के विद्युत विकास की प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर क्षेत्र के 6 कर्मियों को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करने के लिए सर्वश्री कीर्ति कुमार यादव, परिचारक श्रेणी-एक, मन्नूलाल पटेल लाईन परिचारक श्रेणी-एक, उमेश कुमार श्रीवास्तव अनुभाग अधिकारी, रूपनारायण साहू परिचारक श्रेणी-दो, जितेन्द्र कुमार सारथी लाठन परिचारक श्रेणी-एक, श्रीमती अनुपमा महतो को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक राशि से सम्मानित किया गया, साथ ही लेखा प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए श्रीमती श्रद्धा खास्केल कार्यालय सहायक श्रेणी-दो तथा गौरीशंकर भारद्वाज को तकनीकी प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अति. मुख्य अभियंता श्री डी.के.भोजक, अधीक्षण अभियंता श्री जी.पी.सोनवानी, श्री ए.लखेरा, श्री बी.एल.वर्मा, श्री एन.के.बोरकर कार्यपालन अभियंतागण एवं कंपनी के सभी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles