रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, मुंबई-गोवा से 7 आरोपी दबोचे

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुंबई और गोवा में एक साथ दबिश देकर कुल 7 आरोपियों को पकड़ा और बड़े पैनल नेटवर्क का खुलासा किया है।पुलिस के अनुसार बाबू खेमानी अपने भाई करण खेमानी के साथ मिलकर करीब ढाई साल से 3Stumps, रेड्डी ग्रुप और बजरंग ग्रुप जैसे ऑनलाइन सट्टा पैनल संचालित कर रहा था।

वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के जरिए हाई प्रोफाइल लोगों को जोड़कर नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रहा था।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 लैपटॉप, 18 मोबाइल, एटीएम कार्ड, सट्टा हिसाब-किताब के दस्तावेज और एक बीएमडब्ल्यू कार समेत करीब 60 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। जांच में करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन का भी खुलासा हुआ है।पुलिस अब म्यूल खातों, खाता धारकों और संभावित विदेश कनेक्शन की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles