जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की मंडी शाखा में कुछ कर्मचारियों द्वारा कुटरंचना कर लगभग 70 किसानो के जमा अमानत खाते से करोड़ो रूपये का गबन किया जाने का मामला सामने आया है


जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की मंडी शाखा में कुछ कर्मचारियों द्वारा कुटरंचना कर लगभग 70 किसानो के जमा अमानत खाते से करोड़ो रूपये का गबन किया जाने का मामला सामने आया है किसानों ने बड़ी संख्या में आज नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया जिसमें किसानों ने बताया कि उनके खातों से बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये निकाल लिया गया है,घटना को 5 माह बीत जाने पश्चात किसानो के द्वारा 10 बार जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन सौपा जा चुका है जिस पर जिला सहकारी बैंक प्रबंधन द्वारा केवल जांच प्रक्रिया का आश्वासन ही मिल रहा है।किसानों ने कहाँ जिला सहकारी बैंक की जांच प्रक्रिया से हम संतुष्ट नहीं है और प्रभावित किसानों के पैसे वापसी का ठोस जवाब नहीं मिल रहा जिससे सभी कृषक जांच प्रक्रिया में परिर्वतन चाह रहे है जांच निष्पक्ष प्रक्रिया के अन्तर्गत न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। ताकि किसानों को न्याय एवं अमानत की राशि वापस मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles