छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा राज्य स्तरीय 5वी स्वर्ण आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज दुसरा दिन संपन्न हुआ,
जिसमें कल और आज के विजयी खिलाड़ियों को मैडल प्रदान किया गया ।यह जानकारी प्रदेश संघ के महासचिव श्री रामपुरी गोस्वामी ने दिया । पदक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री प्रफुल्ल भारत जी महाधिवक्ता हाई कोर्ट बिलासपुर , अध्यक्षता हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री एस पी काले जी एवम विशिष्ठ अतिथि डॉ. राहुल वर्मा नेत्र रोग विशेषज्ञ, और , अमेटी विश्वद्यालय के डायरेक्टर श्री अरुण पटनायक रहे। सभी अतिथियों द्वारा उद्बोधन में जीते हुवे खिलाड़ियों को बधाई और पराजित खिलाड़ियों को निराश ना हो कर खूब मेहनत करने की बात कही गई। प्रतियोगिता में सब जुनियर वर्ग के 26 वेट केटेगरी में 86 मैडल का वितरण किया गया।प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से 475 खिलाड़ी एवं 60 आफिशियल भाग लिए हैं कल 29 जनवरी को कैडेट वर्ग, जुनियर वर्ग की सभी वैट केटेगरी के मैच होंगे।
रामपुरी गोस्वामी
महासचिव
छ.ग.राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर








