37 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई है।

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की कार्यसमिति बैठक 31 जनवरी बुधवार को दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई है। बैठक में मार्गदर्शन हेतु बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बैठक में अपेक्षित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, भाजपा मंडल संगठन प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष को 31 जनवरी बुधवार को दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles