लोक समता शिक्षण समिति [LS3] का संविधान शपथ विवाह समारोह संपन्न हुआ
जनवादी प्रगतिशील मानवतावादी उद्देश्यों व कार्यक्रमों को संचालित करने वाली संस्था “लोक समता शिक्षण समिति” [LS3] पं. क्र.- 12220 1960 583] द्वारा जातिवादी भेदभाव, धार्मिक पाखंड- दिखावा, फिजूल खर्च विरोधी एवं संवैधानिक आजाद ख्यालात से संवैधानिक आदर्श विवाह करने का अभियान चलाया जा रहा है।
LS3 के इस अभियान के अंतर्गत सुश्री *यशकुमारी* एवं श्री *पोषण कुमार बंजारे* से लोक समता शिक्षण समिति (LS3) को संवैधानिक आदर्श विवाह कराने आवेदन प्राप्त हुआ।
आवेदन स्वीकार कर उनका विवाह दि.- 30-01-24 को *लोक समता शिक्षण समिति (LS3)* आफिस गली नंबर 2 नगर निगम कालोनी भारतीय नगर बिलासपुर छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ।
*गुरुघासीदास सेवादार संघ [GSS]* के केन्द्रीय संयोजक एवं LS3 के संरक्षक श्री *लखन सुबोध* ने *भारतीय संविधान ग्रंथ को साक्षी मानकर* उन्हें वैवाहिक शपथ दिलाया।
ज्ञात हो कि LS3 कुछ वर्षों से संवैधानिक विवाह कराते आ रहा है। *ज्यादातर शादियां अंतर्जातीय हुई हैं।* कुछ शादियां अंतरधार्मिक और सजातीय भी हुई है।
यह गौरतलब बात है कि, सामंती सोच-समझ के लोगों से ऐसे *युवक- युवती की चाहत का दमन* किया जाता है। जिसमें कई तरह की असामान्य घटनाएं *हत्या-आत्महत्या* भी हुई हैं। ऐसी घटनाओं का संज्ञान न लेकर परिवार जन अपनी सामंती भाव की इच्छा लादने उतारू रहते हैं।
आज के इस सामंती सोच- उभार के दौर में तो अब *RSS/भाजपा शासित राज्य में*, यह कानून बनाए जाने का समाचार आ रहा है कि, युवक-युवती की शादी के लिए मां-बाप की मंजूरी को कानूनन *"अनिवार्य"* किया जाय।
अब समझिए कि, कैसे नागरिक आजादी पर हमला व बंदिशे लगाने को *"जायज"* ठहराया जाएगा।
होना तो यह चाहिए कि, युवक-युवती और उनके परिजनों को शिक्षा-संस्कार, रुचि-रोजगार- अभिव्यक्ति को बेहतर (गैर सामंती व आधुनिक समझ) बनाएं और इसके लिए *सर्वोपरि कर्तव्य, सरकारों का है।* जो ऐसे वातावरण बनाने आवश्यक नैतिक-भौतिक समर्थन व स्रोत दे।
इस अवसर पर इस विवाह के समर्थन मे *श्यामचंद मिरी* (केन्द्रीय सदस्य GSS),*निर्मल मरकाम* एवं *साथी* (वीरनारायणसिंह सेना बिलासपुर) एवं वर-वधु पक्ष से *नारायण प्रसाद खाण्डेकर,उबारनदास नवरंग,भागसिंह अनंत* उपस्थित रहे।
समारोह पश्चात श्री लखन सुबोध ने नव विवाहित दंपत्ति को बधाई देते हुए कहा कि, यदि भविष्य में कहीं किसी भी तरह से उन्हें या उनके परिजनों-समर्थकों को जातिय ठेकेदारों द्वारा *सामाजिक- बहिष्कार प्रताड़ना* करते हैं, तो हमें सूचित करें, हम संवैधानिक समता-स्वतंत्रता आधारित न्याय के पक्ष में साथ खड़े रहेंगे। *हम जातिवाद जुल्मियो
*अजय अनंत*
LS3 अध्यक्ष बिलासपुर






