34.1 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

आम लोगो की पुलिस विभाग से संबंधित समस्याये सुनी गई > निजात अभियान के तहत नशे से दूर रहने एवं नशा मुक्त सामाज बनाने हेतु किया गया जागरुक

हिरीं पुलिस द्वारा ग्राम हरदी में लगाया गया जन चौपाल

जिला-बिलासपुर (छ०ग०)

आम लोगो की पुलिस विभाग से संबंधित समस्याये सुनी गई > निजात अभियान के तहत नशे से दूर रहने एवं नशा मुक्त सामाज बनाने हेतु किया गया जागरुक

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (आई.पी.एस.) के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गांवों में जन चौपाल लगाकर लोगो की समस्याये सूनने एवं विभिन्न अपराधों से बचने व नशे के विरुद्ध निजात अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा की प्रेरणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना हिरीं पुलिस द्वारा ग्राम हरदी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आज दिनांक 02.02.2024 को जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री कृष्ण कुमार पटेल के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों एवं छात्र छात्राओ को नशे से दूर रहने एवं नशापान में लिप्त लोगो को नशे से निजात दिलाकर समाज के मुख्यधारा में लाने हेतु प्रेरित किये साथ ही साईबर काईम के बारे में सुक्ष्मता से जानकारी देकर साईबर अपराधियों के जाल में नही फसने की समझाईस दी गई। इसी प्रकार एस डी एम महोदय बिल्हा श्री बजरंग वर्मा द्वारा भी कार्यक्रम में सहभागीता करते हुए नशे के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए लोगो से निजात अभियान में पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यवाहियों में पुलिस का सहयोग करने का आहवान किये और निजात अभियान की प्रसंशा करते हुए नशा मुक्त ससक्त समाज का निर्माण करने लोगो को प्रेरित किये। श्री सुखबीर सिंह चावला नेता आम आदमी पार्टी द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया उन्होने बताया कि वह कैसे पूर्व में नशा के आदी थे और अब सिख धर्म का पालन करते हुए नशा मुक्त हुए है साथ ही हरदी गांव के कुछ ग्रामीण जो माल गुजार थे कैसे नशा के प्रभाव में गरीबी का दंश झेल रहे है। इसी प्रकार डाक्टर प्रखर गुप्ता सी एच सी बिल्हा ने भी नशा से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारें में चिकित्सकीय दृष्टिकोण से सूक्ष्म जानकारी देते हुए नशापान पर इच्छाशक्ति के बल पर कैसे आसानी से विजय पाया जा सकता है बताये। कार्यक्रम के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला हरदी तथा शंकरा पब्लिक स्कूल हरदी के छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षको के मार्गदर्शन में संगीतमयी संदेशप्रद गीत-संगीत, लोकनाट्य एवं भाषण की मनमोहक प्रस्तुती दी गई। जिसकी मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार पटेल नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा सहित विशिष्ठ अतिथियों एवं प्रबुध्च ग्रामीणों द्वारा खुले दिल से सराहना किया गया। कार्यकम के दौरान छात्र छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा उपहार देकर संमानित किया गया साथ ही उपस्थित ग्राम सरपंचों प्रधान पाठक एवं शंकरा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर को संमान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने नशे से दूर रहने एवं समाज उमंग देखा

से नशे के उन्मुलन में सहभागी बनने शपथ लिए। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों में अत्यधिक उत्साह एवं गया। कार्यकम का संचालन व्याख्याता श्री अमृतदास मानिकपुरी द्वारा किया गया । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार पटेल

विशिष्ठ अतिथि श्री बजरंग वर्मा एस डी एम बिल्हा, डाक्टर प्रखर गुप्ता सी एच सी बिल्हा, श्री जसबीर सिंह चावला स्थानिय नेता आम आदमी पार्टी, सरपंच हिरीं श्री महेश साहू, सरपंचप्रतिनिधि झल्फा श्री सेवक साहू, सरपंच हरदी श्री मनोज यादव उप सरपंच श्री रवि यादव प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरदी श्री उमेंद्र कौशिक, शंकरा पब्लिक हरदी की डायरेक्टर श्रीमती ममता शर्मा, शासकीय प्राथमिक शाला हरदी की प्रधान पाठिका श्रीमती संगीता शुक्ला सहित शिक्षक शिक्षिकायें, छात्र छात्रायें गणमान्य महिला पुरूष बच्चे तथा मिडिया कर्मी करीब 350 की संख्या में उपस्थित रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles