32.4 C
Bilāspur
Sunday, April 5, 2026
spot_img

*डॉ. मनीष राय ने माधव नेत्रालय नागपुर का अभिनंदन पत्र मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को सम्मान के साथ सौंपा*

डॉ. मनीष राय ने माधव नेत्रालय नागपुर का अभिनंदन पत्र मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को सम्मान के साथ सौंपा

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मा. विष्णुदेव साय जी से कांसाबेल, जशपुर में बिलासपुर के कट्टर हिंदू नेता डॉ. मनीष राय, माधव नेत्रालय नागपुर एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री, दुर्घटनामुक्त भारत ने आत्मीय मुलाकात कर विशेष चर्चा की । श्री तुलसी कौशिक जी के द्वारा संघ कार्यालय हेतु भूमि दान में दिया गया, केशव कुंज के भूमि पूजन कार्यक्रम में ना. प्रांत प्रचारक श्री प्रेम शंकर सिदार जी उपस्थित रहे । इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पुराने परिचित मनीष राय से बहुत ही आत्मीयता के साथ मिलकर माधव नेत्रालय नागपुर का सम्मान पत्र और शॉल सहर्ष स्वीकार किया । साथ में आनंद शर्मा और मित्र श्री अजय तिवारी भी उपस्थित रहे। मनीष राय और मुख्यमंत्री के पुराने संबंध बहुत ही प्रगाढ़ माने जाते है । श्री मनीष राय बहुत दिनों से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के प्रतिस्थापन समारोह और दायित्वों में शामिल थे । फिर पश्चिम बंगाल में एक लाख गीता पाठ कराकर विश्व रिकॉर्ड बनाने में भी संयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई , इसी वजह से मुख्यमंत्री ने श्री राय के लंबे समय के बाद आने का हालचाल भी पूछा ।

मीडिया प्रभारी

राकेश खरे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles