भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को पूरे जिले भर में समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को पूरे जिले भर में समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय के सपने को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गरीबों का कल्याण कर अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से कर रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार सभी सार्वजनिक स्थानों पर पं.दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि एवं माल्यार्पण के पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा उद्बोधन दिया जायेगा। इसी प्रकार मंडल स्तर पर पं.दीनदयाल जी के छाया चित्र पर पुष्पाजंलि के साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही मोदी सरकार के गरीब कल्याण के कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों पर चर्चा की जायेगी। बूथ स्तर पर भी 11 फरवरी को समर्पण दिवस मनाया जायेगा। श्री कुमावत ने बताया कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता समर्पण दिवस पर 5 रूपये से लेकर 2000 रूपये तक केवल नरेन्द्र मोदी एप्प पर डिजिटल माध्यम से समर्पण की राशि देंगे एवं 2000 रूपये अधिक की समर्पण राशि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नाम चेक के माध्यम से ली जायेगी।
11 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे पं.दीनदयाल उद्यान व्यापार विहार बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, नगर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित अन्य वरिष्ठ नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। तत्पश्चात श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित पं.दीनदयाल चौक में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल कुमार जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास ने समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को 11 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे व्यापार विहार स्थित पं.दीनदयाल उद्यान में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles