छत्तीसगढ आंगनबाड़ी सहायिका संघ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का अभिनंदन कांसाबेल में आयोजित
अभिनंदन समारोह में किया गया श्रीफल साल स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। साथ ही सात सूत्रीय ज्ञापन 1 सहायिकाओं को कार्यकर्ता को प्राप्त मानदेय का 80% या आठ हजार रुपए दिया जावें।2 कार्यकर्ता के रिक्त पदों के 50% पद पर शत-प्रतिशत सहायिकाओं से भर्ती किया जावे।3 मिनी कार्यकर्ता के रिक्त पदों में सहायिकाओं को शत-प्रतिशत शैक्षणिक योग्यता के आधार पर लिया जावे।4 सेवानिवृत्त पश्चात एक मुश्त राशि पांच लाख रुपए उपादान ग्रेज्युटी के रूप में दिया जावे।5 सेवानिवृत्त पश्चात पांच हजार रुपए मासिक पेंशन दिया जावे।6 सेवारत सहायिकाओं के आकस्मिक मृत्यु पर परिवार के एक सदस्य को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अनुकम्पा नियुक्ति दिया जावें।7 पर्यवेक्षक पद के परिसीमित भर्ती परीक्षा में सहायिकाओं को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 50% पद आरक्षित किया जावे। सौंपा गया।प्रांतीय संयोजक चन्द्रशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में गीता यादव, हेमलता भारद्वाज, वेदमती साहू, यशोदा चेलकर, सुभद्रा पाटले, श्रद्धा कौशिक, सरस्वती, मालती गेरे, कलावती कुर्रे भगवती मानिकपुरी संतोषी टंडन सहित प्रदेश भर से भारी संख्या में सहायिकाएं उपस्थित रहीं।







